पत्रकार की मदद के लिए फेसबुक ने दिए 60 हजार


कानपुर।। एक बीमार पत्रकार की मदद के लिए कुछ पत्रकारों ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लोगों से मदद की अपील की और देखते ही देखते करीब 60 हजार रुपए एक हफ्ते के अंदर एकत्र हो गए, जो उन्हें सौंप दिए गए।

कानपुर के एक दैनिक के पत्रकार दीपचन्द पांडे को कैंसर हो गया और वह टाटा मेमोरियल मुंबई में इलाज करा रहे थे और करीब तीन लाख रुपए खर्च कर चुके थे। इसी बीच उन्हें मालूम हुआ कि उनकी 21 साल की बीए में पढ़ने वाली बेटी शिखा को 'ब्लड कैंसर' हो गया है। इसके बाद पांडे ने अपना इलाज अधूरा छोड़कर अपनी बेटी का इलाज शुरू करा दिया, लेकिन पैसे की कमी आड़े आने लगी।

पांडे और उनकी बेटी दोनों को कैंसर होने और आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी जब कुछ साथी पत्रकारों को लगी तो उन्होंने उनके इलाज में मदद की खातिर सोशल नेटवर्किंग साइड फेसबुक पर उनकी फोटो के साथ लोगों से मदद करने की अपील की और देखते ही देखते देश-विदेश से लोग मदद के लिए आगे आने लगे। इस प्रकार करीब 60 हजार रुपए एकत्र हो गए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:24 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh