मुंबई विस्फोट: रांची में मकान की तलाशी


रांची, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मुंबई विस्फोटों के सिलसिले में शुक्रवार को यहां बरियातू इलाके में एक व्यक्ति के मकान की तलाशी ली।

उस व्यक्ति का नाम मंजर इमाम बताया जा रहा है। तलाशी के वक्त वह घर में मौजूद नहीं था। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उसके परिजनों से पूछताछ की और उसके कम्प्यूटर से जानकारी हासिल की।

मंजर, दानिश का पड़ोसी और दोस्त है, जिसका नाम 2008 के अहमदाबाद विस्फोटों में सामने आया था। मंजर के पिता अली इमाम ने कहा, ''मेरे बेटे को दानिश का दोस्त होने की वजह से फंसाया जा रहा है।''

उसके परिजनों ने बताया कि बीमार होने की वजह से वह उपचार के लिए गया था और इसलिए उस वक्त घर में मौजूद नहीं था, जब जांच एजेंसी की टीम आई हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों ने दानिश का ईमेल ट्रैक कर लिया है। उनका मानना है कि रांची के कुछ युवा इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े हो सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:31 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh