अगले 24 घंटे मे उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी


आंखो देखी संवाददाता : आगामी 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है.

उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते हुई भारी बारिश से लगभग सभी नदियों का जलस्तर कई भागों में बढ़ रहा है.

शारदा नदी को छोड़कर सभी नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे हैं.

केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि शारदा नदी लखीमपुर खीरी के पलियाकलां नामक स्थान पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

गंगा, यमुना और घाघरा नदियां अनेक स्थानों पर उफान पर होने के बावजूद खतरे के निशान से नीचे है.

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ भागों में अच्छी वर्षा हुई है.

इस दौरान सर्वाधिक वर्षा ललितपुर में 70 मिलीमीटर दर्ज की गई है जबकि बिजनौर में 60 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है.

Posted by रवि चौहान at 12:16 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh