चीन में बुलेट ट्रेन दुर्घटना में 33 की मौत, 200 घायल


चीन में शनिवार रात हुई बुलेट ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है और 200 अन्य घायल हुए हैं. दुर्घटना चीन के झिंजिआंग प्रांत में हुई.

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली के कारण एक बुलेट ट्रेन बिजली आपूर्ति बाधित होने से पटरी पर खड़ी थी कि तभी उसी ट्रैक पर आ रही दूसरी बुलेट ट्रेन उससे टकरा गई. दोनों ट्रेनों की कई बोगियां पुल से नीचे गिर गईं और कई अन्य पटरी से उतर गईं.

अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह ट्रेन स्थानीय समय के अनुसार रात लगभग साढ़े आठ बजे झिंजिआंग में शुआंग्यू कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हुई.

आधिकारिक मीडिया की खबरों के मुताबिक कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है और 190 से ज्यादा घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है.

आधिकारिक बयान के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति हु जिन्ताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने राहत कार्य त्वरित गति से चलाने का आदेश दिया है.

झिंजिआंग प्रांत सरकार की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम आठ बजकर 27 मिनट पर हुई. हादसा वेनझोउ शहर के शुआंग्यू टाउन में हुई जब बुलेट ट्रेन संख्या ‘डी301’ ट्रैक पर खड़ी दूसरी बुलेट ट्रेन ‘डी 3115’ से टकरा गई.

दुर्घटना में ट्रेन संख्या ‘डी 301’ के चार डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए.

वेनझोउ शहर के मेयर झाउ यिड ने एक सरकारी संवाद समिति को बताया कि दोनों ट्रेनों में 1,400 से ज्यादा यात्री सवार थे. दुर्घटना में बचे यात्रियों को बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है.

हादसे में दो डिब्बे पुल से नीचे गिर गए जिनमें बचाव कार्य करने के लिए केन और कटिंग मशीनों की जरूरत है.

बीजिंग से फुझोउ जा रही बुलेट ट्रेन ‘डी 301’ प्रांत की राजधानी हानझोउ से फुझोउ जा रही बुलेट ट्रेन संख्या ‘डी 3115’ से टकरा गई.

झिंजियांग के एफएम रेडियो 93.0 के अनुसार ट्रेन संख्या डी 301 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने ट्रेन को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक भी लगाए थे.

दोनों ट्रेनें अलग-अलग केन्द्रों से नियंत्रित हो रही थीं और समन्वय में कमी के चलते दुर्घटना हुई. ट्रेन संख्या डी 3115 शंघाई रेलवे ब्यूरो और ट्रेन संख्या डी 301 नानचांग रेलवे ब्यूरो से संचालित हो रही थी.

इस हादसे के कारण चीन के झिंजिआंग प्रांत को जाने वाली कुल 21 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Posted by रवि चौहान at 12:14 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh