आंखो देखी न्यूज़, आज का पंचांग


24 जुलाई: रविवार, रवि दक्षिणायन, श्रावण कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- नवमी

नक्षत्र- भरणी,

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मेष में, सूर्य कर्क में, मंगल वृष में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो पान खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा मेंं चोरी गई समझें, बहुत कोशिश करें तो जरूर मिलेगी ।

कैसा होगा साल-

भागीदारों एवं सहयोगियों से मधुर संबध स्थापित होंगे। मुकद्दमेबाजी एवं झगडों के पूर्व विवादों से आपको निजात प्राप्त होगी। आय प्राप्ति की निश्चितता से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य करने का उत्साह बना रहेगा। परिवार से आपको कठोर व्यवहार सहन करना पड़ सकता है। यात्राएं सफलतादायक होगी। किसी से किसी प्रकार की उम्मीद नहीं रखें। सफलता आपको आपके प्रयास से ही मिलेगी। नया कार्य मिल सकता है।

आज का कारोबार-

खाद्यान्न, तेल, दालों के भाव में तेजी रहेगी। चना, कपास, राई, मसाले, सूखे मेवे, मिर्ची, सोयाबीन, लकडिय़ों से बने सामान महंगे हो सकते हैं। सोना-चांदी, पीतल, तांबा, कांसा के भाव भी सामान्य रहेगा। वाहन बिक्री में पूछ परख बढ़ेगी।

Posted by रवि चौहान at 12:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh