‘सिंहम' ने पहले ही दिन बॉक्सऑफिस पर 9.1 करोड़ की कमाई की
मनोरंजन 12:11 pm
फिल्म ‘सिंहम' ने प्रदर्शन के पहले ही दिन बॉक्सऑफिस पर 9.1 करोड़ की कमाई की है.
जबकि कर्नाटक में इसका प्रदर्शन नहीं हुआ था.
रिलायंस एंटरटेनमेंट के निर्माण में और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल फिल्म ‘सिंगम' का हिंदी संस्करण है. फिल्म शुक्रवार को ही प्रदर्शित हुई थी.
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ संजीव लाम्बा का कहना है, फिल्म ने घरेलू बॉक्सऑफिस पर 9.1 करोड़ रुपये कमाए हैं.
कुल आय 12 करोड़ रुपए हुई है.
यदि हम इसमें अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सऑफिस पर हुआ व्यवसाय भी जोड़ें तो यह 14 करोड़ रुपए की आय हो जाती है.
उन्होंने बताया कि फिल्म कर्नाटक में प्रदर्शित नहीं हुई थी लेकिन इससे सम्बंधित परेशानी दूर कर दी गई है.
कर्नाटक में शुक्रवार को कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रदर्शन में बाधा पहुंचाई थी.
उनका फिल्म में कन्नड़ विरोधी संवाद होने का आरोप था.
