राहुल द्रविड़ की साहसिक शतकीय पारी, से टला खतरा

भारत ने राहुल द्रविड़ की साहसिक शतकीय पारी की बदौलत फॉलोआन का खतरा टाल लिया है.

भारतीय टीम ने अब तक हुए 95.5 ओवरों के खेल में अपनी पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं.

इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 474 रनों के जवाब में भारत ने 286 रन बनाए हैं जबकि अभी भी वह इंग्लैंड से 188 रन पीछे है.

राहुल द्रविड़ 204 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि दूसरी छोर पर जहीर खान मौजूद हैं.उन्होंने अपना खाता नहीं खोला है.

द्रविड़ ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारने की कोशिश की लेकिन क्रिस ट्रेमलेट ने 84वें ओवर में धौनी को चलता कर भारत को तगड़ा झटका दिया.

धौनी ने 103 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाते हुए 28 रनों की पारी खेली.

धौनी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हरभजन सिंह अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि प्रवीण कुमार ने उनके बाद आकर 13 गेंदों पर 17 रनों की उपयोगी पारी खेली.

धौनी विकेट पर सुरेश रैना ‘0’ के आउट होने के बाद आए थे. रैना को ग्रीम स्वान ने जमने नहीं दिया. उनका विकेट 183 रनों के कुल योग पर गिरा.

इससे ठीक पहले, 182 रनों के कुल योग पर क्रिस ट्रेमलेट ने वीवीएस लक्ष्मण ‘10’ को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया था. लक्ष्मण शून्य के व्यक्गित योग पर मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके.

36 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाने वाले लक्ष्मण ने द्रविड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 24 रन जोड़े. लक्ष्मण के विकेट पर रहते हुए ही द्रविड़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

इसी के साथ वह आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ते हुए टेस्ट मैचों के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए.

अपने करियर का 154वां मैच खेल रहे द्रविड़ ने टेस्ट मैचों में अब तक कुल 12417 ‘पारी अभी जारी है’ से अधिक रन बनाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर 14726 रनों के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं. पोंटिंग के नाम कुल 12363 रन हैं.

इस क्रम में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ‘11953’ चौथे, दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस ‘11947’ पांचवें और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ‘11174’ छठे क्रम पर हैं.

टेस्ट इतिहास में अब तक कुल आठ बल्लेबाजों ने 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं. इनमें आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ‘10927’ और भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ‘10122’ भी शामिल हैं. 10 हजार के क्लब में सबसे पहले गावस्कर शामिल हुए थे.

भारत ने भोजनकाल तक अभिनव मुकुंद और गौतम गम्भीर के विकेट गंवाकर 102 रन बनाए थे. भोजनकाल के बाद के सत्र में सचिन तेंदुलकर के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया. तेंदुलकर 34 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर स्लिप में ग्रीम स्वान के हाथों कैच आउट हुए.

तेंदुलकर का विकेट 158 रन के कुल योग पर गिरा. तेंदुलकर लॉर्ड्स में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत योग 37 रनों से तीन रन पीछे रह गए. साथ ही साथ तेंदुलकर का लॉर्ड्स में अपने करियर का 100वां शतक पूरा करने का सपना अगली पारी तक के लिए अधूरा रह गया.

तेंदुलकर ने 58 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए. अपनी इस पारी के दौरान तेंदुलकर ने कुछ बेहतरीन स्ट्रोक लगाए लेकिन ब्रॉड ने सूझबूझ भरी गेंदबाजी करते हुए उन्हें एक बाहर जाती गेंद पर स्ट्रोक खेलने पर मजबूर कर दिया.

तेंदुलकर ने द्रविड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की उपयोगी साझेदारी निभाई. तेंदुलकर ने 77 रन के कुल योग तक मुकुंद और गम्भीर के विकेट गिरने के बाद द्रविड़ का साथ देना शुरू किया था. मुकुंद ने 49 और गम्भीर ने 15 रन बनाए. दोनों विकेट भी ब्रॉड को मिले.

भारत की शुरुआत अपेक्षाकृत अच्छी रही. लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेल रहे मुकुंद और गम्भीर ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े. गम्भीर का विकेट 63 रन के कुल योग पर गिरा. वह ब्रॉड की एक अंदर आती गेंद पर बोल्ड हुए.

मुकुंद को भी ब्रॉड ने आउट किया. मुकुंद इंग्लैंड में अपने पहले अर्धशतक से एक रन चूक गए. उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए.

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बनाए थे. मुकुंद आठ और गम्भीर सात रन बनाकर नाबाद लौटे थे.

इससे पहले, मैच के दूसरे दिन पीटरसन ने शानदार दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पीटरसन का दोहरा शतक पूरा होते ही इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने पारी घोषित कर दी थी.

पीटरसन 326 गेंदों पर 21 चौकों व एक छक्के की मदद से 202 रन बनाकर नाबाद लौटे. दूसरी छोर पर पीटरसन के साथ बल्लेबाजी कर रहे क्रिस ट्रेमलेट चार बनाकर नाबाद रहे.

दूसरे दिन के खेल का आकर्षण जहां पीटरसन की बल्लेबाजी रही वहीं प्रवीण कुमार ने गेंदबाजी में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. दूसरे दिन गेंदबाजी नहीं कर सके जहीर खान को दो सफलता मिली.

यह भारत और इंग्लैंड के बीच 100वां और टेस्ट इतिहास का 2000वां मुकाबला है.

क्रिकेट का मक्का भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली नहीं रहा है.

भारत ने लॉर्ड्स में अब तक कुल 15 मुकाबले खेले हैं.

इनमें से 10 में उसे हार मिली है, जबकि एक में उसे जीत नसीब हुई है. यह जीत उसे 1986 की सर्दियों में कपिल देव के नेतृत्व में मिली थी.

Posted by रवि चौहान at 12:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh