कोयला खदान में हादसा, 4 की मौत
4:05 pm
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोयले की एक खदान में शनिवार रात को भूस्खलन होने से चार लोगों की मौत हो गई।
वर्द्धमान जिले के पुलिस अधीक्षक हुमायूं कबीर ने कहा कि यह हादसा शनिवार रात को अंदाल कस्बे में हुआ। यह खदान ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा चलाई जाती है। पीड़ित लोग दो अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते है।

