मॉडल युवती से सामूहिक दुष्कर्म


अहमदाबाद। मॉडल बनने को इच्छुक एक युवती के साथ यहां कथित रूप से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता अमरेली जिले के दामनगर गांव की रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि मॉडल बनने आई उस युवती की यहां काजल नाम की एक अन्य युवती से मुलाकात हुई। काजल ने किराए पर रहने के लिए उसे जगह दे दी। कुछ दिनों के बाद दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद काजल के दोस्त मयूर और उसके साथी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस के पास दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म से पहले काजल और उसके दोनों पुरुष मित्रों ने उसकी पिटाई भी की। तीनों ने उसके दस हजार रुपये भी छीन लिए। उसने बताया है कि काजल के वे दोस्त जीतूभाई नामकव्यक्ति के पुत्र हैं। उसने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद वह नास्ता लेने के लिए चली गई थी। तभी दोनों उसके पास पहुंचे। दोनों मोटरसाइकिल से उसे सोला इलाके के एक फ्लैट में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सोला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर इसकी छानबीन की जा रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:08 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh