मुद्रास्फीति घटकर 7.58 प्रतिशत पर

इस सप्ताह खाद्य वस्तुओं के थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट दर्ज की गई.

नौ जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति घटकर 7.58 प्रतिशत पर आ गई है. इससे पिछले सप्ताह यह 8.31 प्रतिशत और एक साल पहले इसी समय 19.52 फीसद के उच्च स्तर पर थी.

सरकार द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, दालों के दाम आलोच्य सप्ताह के दौरान एक साल पहले इसी समय की तुलना में 7.67 प्रतिशत नीचे रहे. हालांकि अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों का स्तर ऊंचा बना हुआ है.

इस दौरान दूध के दामों में 10.76 प्रतिशत तथा अंडा, मीट व मछली के दामों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. मोटे अनाज और सब्जियों के दामों में भी साल दर साल के आधार पर 4.77 प्रतिशत और 4.31 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी.

वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कल कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिंसों के ऊंचे दामों की वजह से महंगाई की ऊंची दर से इस साल दिसंबर से पहले राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

सकल वस्तुओं के थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित कुल मुद्रास्फीति जून में 9.44 प्रतिशत पर थी. दिसंबर, 2010 के बाद से ही कुल मुद्रास्फीति 9 प्रतिशत से ऊपर चल रही है. 9 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान सालाना आधार पर प्याज 19.68 प्रतिशत महंगा हुआ. वहीं फलों के दाम 15.84 प्रतिशत चढ़े.

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई की दर 11.13 प्रतिशत पर थी, जो इससे पिछले सप्ताह 11.58 फीसद थी. थोक मूल्य सूचकांक में प्राथमिक वस्तुओं का हिस्सा 20 प्रतिशत है.

इस बीच, गैर खाद्य वस्तुओं की महंगाई की दर सप्ताह के दौरान 15.50 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो इससे पिछले सप्ताह 15.20 फीसद पर थी.

Posted by रवि चौहान at 10:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh