अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस की अंतिम यात्रा सम्पन्न



अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस गुरुवार को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर उतर गया।

इसके वापस आने से अमेरिका का 30 वर्षो का अंतरिक्ष कार्यक्रम समाप्त हो गया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'नासा टीवी' के हवाले से बताया कि अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 0956 बजे उतरा. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सामग्री और उपकरणों को पहुंचाने के लिए इसने आठ जुलाई को अपनी अंतिम उड़ान भरी और यह वापसी के लिए आईएसएस से मंगलवार को रवाना हुआ.

समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के मुताबिक अटलांटिस को सेवा से हटाए जाने के बाद रूस के सोयुज और प्रोग्रेस अंतरिक्ष यान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों और सामग्रियों को आईएसएस तक पहुंचाएंगे.

समाचार एजेंसी के मुताबिक रूस ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वर्ष 2016 तक आईएसएस पर पहुंचाने के लिए नासा के साथ कई समझौते किए हैं. अगले चार वर्षो तक इस काम के लिए नासा रूस को एक अरब डॉलर से अधिक का भुगतान कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक अंतरिक्ष यानों के रखरखाव में अधिक खर्च को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने अटलांटिस को सेवा से हटाने के आदेश दिया है.

अटलांटिस गुरुवार को जब उतरा तो स्थानीय लोगों के लिए यह काफी भावुक क्षण था. ऐसा केवल इसलिए नहीं कि अटलांटिस को सेवा से हटा देने से ठेके लेने वालों पर संकट आएगा बल्कि यान अभियान में लगे करीब 3000 लोगों की कुछ दिनों में नौकरी छिन जाएगी.

अंतरिक्ष कार्यक्रम को हालांकि आधिकारिक रूप से पूरी तरह से बंद होने में अभी दो वर्षो का समय लग सकता है क्योंकि अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के आंकड़ों को संग्रहित करने में समय लगेगा.

Posted by रवि चौहान at 10:36 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh