मेरे पति मुझसे अच्छा खाना बनाते हैं

'

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने स्वीकार किया है कि उनके पति उनसे अच्छा खाना पकाते हैं. हालांकि उन्होंने बेहद झिझकते हुए ये बात बताई.

दरअसल माधुरी दीक्षित एक टीवी कुकिंग शो में हिस्सा लेती नज़र आएंगी. इस शो में महिलाओं का पुरुषों से मुक़ाबला होगा और माधुरी महिलाओं का हौसला बढ़ाती नज़र आएंगी. मुंबई में इस कार्यक्रम की प्रेस वार्ता के दौरान माधुरी ने ये बात कही.

जब उनसे पूछा गया कि अगर ये मुक़ाबला उनके और उनके पति के बीच होगा तो कौन जीतेगा.

इस सवाल के जवाब में माधुरी ने कहा, “ये मत बुलवाइए मुझसे. मैं इस शो में महिलाओं का हौसला बढ़ा रही हूँ, लेकिन यहाँ पर मुझे मानना पड़ेगा कि मेरे पति ज़्यादा अच्छा खाना पकाते हैं.”

हालांकि माधुरी अपना बचाव करना नहीं भूली. अपने बचाव में माधुरी ने कहा,“मेरे पति को मुझसे ज़्यादा अनुभव है. जब अमरीका में लोग 16 साल की उम्र में अलग रहने लगते हैं तो उन्हें अपना खाना तो बनाना ही पड़ता है. ऐसे में वो मुझसे ज़्यादा अनुभवी हैं.”

माधुरी ने उम्मीद जताई कि जब उन्हें कई साल का अनुभव हो जाएगा तो वो बेहतर खाना बना पाएंगी.

गौरतलब है कि अमरीका में बसे भारतीय मूल के डॉ श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित के पति है.

जब माधुरी की फ़िटनेस और ख़ूबसूरती की रेसिपी के बारे में सवाल किया कि तो माधुरी का जवाब था, “स्वस्थ खाना खाना एक रेसिपी है. खुश रहना सबसे बड़ी रेसिपी है.मुझे लगाता है कि एक संतुलित जीवन शैली और संतुलित आहार बहुत ज़रुरी है.”

Posted by रवि चौहान at 6:22 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh