नईदिल्ली : अजमेर शरीफ जाएंगे अमिताभ बच्चन


नई दिल्ली। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन 40 साल के बाद एक बार फिर से अजमेर शरीफ जाएंगे जहा पर वह एक पवित्र धागा बाधेंगे।

जल्द ही दादा बनने जा रहे अभिनेता ने कहा लंबे समय की एक कामना के पूरा होने के बाद मैंने वहा जाने का फैसला लिया है। हाल ही में रिलीज हुई अमिताभ की फिल्म 'बुढ़ा होगा तेरा बाप' भी बाक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कई वजहें हैं जिनके लिए मैं खुदा का शुक्रिया अदा करूंगा।

बच्चन ने टिवट्र पर लिखा है कि 'लगभग 40 साल पहले मैं अजमेर शरीफ गया था। इस दौरान मेरे लिए काफी कुछ बदल गया है। वहा जाने का कारण खुदा का शुक्रिया अदा करना और प्रार्थना करना है।'

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:42 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh