दिल्ली : विविद्यालय में मोज मस्ती से गुजारा पहला दिन



आंखो देखी संवाददाता : दिल्ली विविद्यालय में बृहस्पतिवार को कॉलेज का पहला दिन थोड़ी पढ़ाई और थोड़ी मस्ती में गुजरा.

विविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के साथ कैम्पस में विद्यार्थियों की चहल-पहल से रौनक भी बढ़ गई. फैशनेबल ड्रेसेज में कॉलेज पहुंचे नए विद्यार्थी थोड़े घबराए और काफी उत्साहित दिखे.

कॉलेज में कुछ क्लासेज अटैंड करने के बाद विद्यार्थी अपने दोस्तों से मिलने अन्य कॉलेजों में पहुंचे. कॉलेज के पहले दिन प्रशासन की ओर से भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह पुलिसकर्मी, पीसीआर की गाड़ियां और प्रॉक्टोरियल टीम के वाहन दौड़ते नजर आए.

पहले दिन विद्यार्थीं क्लासेज में कम, कॉलेज, कॉरिडोर और कॉमन रूम व ग्राउंड में नए दोस्त बनाने और मस्ती के मूड मे दिखे. कॉलेज यूनियंस की ओर से गेट पर ही चॉकलेट और फूल देकर फ्रैशर्स का स्वागत किया गया. कई कॉलेजों में तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर अभिनंदन हुआ.

विद्यार्थियों में रैगिंग को लेकर भी थोड़ा बहुत डर था. किरोड़ीमल कॉलेज में विद्यार्थी सुबह समय पर पहुंच गए थे. विद्यार्थियों ने पहले दिन कुछ क्लासेज अटेंड कीं फिर नए दोस्त बनाने में दिन गुजारा. हंसराज कॉलेज में सभी विद्यार्थी क्लासेज की चिंता से दूर मस्ती में डूबे दिखे.

कॉलेज में बृहस्पतिवार को ओरियंटेशन का कार्यक्रम में था. सभागार विद्यार्थियों और अभिभावकों से खचाखच भरा था. रामजस कालेज की छात्रा महक, पारुल, हषिर्का और टीशा आदि का कहना था कि कालेज के पहले दिन को लेकर काफी रोमांचित हैं.

उन्होने कहा कि कालेज पहला दिन काफी अच्छा गुजरा रैगिंग नहीं हुई सिर्फ ‘इंट्रोडक्शन’ में ही पूरी मस्ती हुई. एनएसयूआई की छात्र नेता दीपिका देशवाल ने अपने साथियों के साथ हंसराज कॉलेज, खालसा कॉलेज, रामजस कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, मिरांडा हाउस और एसआरसीसी में नए विद्यार्थियों को तिलक लगाया और मुंह मीठा किया.

डीयू कैंपस और कॉलेजों में चप्पे-चप्पे में पुसिल मौजूद थी. डीयू के नार्थ कैम्पस कालेजों में दस थानों की पुलिस तैनात थी. डीयू की प्रॉक्टोरियल टीम भी राउंड पर रही. डीयू के डिप्टी प्रॉक्टर ओमपाल सिंह ने कहा कि नार्थ कैम्पस में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

Posted by रवि चौहान at 10:44 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh