बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने गुरूवार को रक्तदान किया
मनोरंजन 10:50 am
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने गुरूवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिन पर राकांपा के एक नेता की ओर से आज यहां आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।
सलमान ने मुम्बई विस्फोट में घायल लोगों को रक्त की जरुरत को पूरा करने के उद्देश्य से भी रक्तदान किया.
इस दौरान 45 वर्षीय अभिनेता को देखने के लिए उनके प्रशंसक संभाजी पार्क में आयोजित रक्तदान शिविर में धक्का मुक्की करते दिखे.
सलमान ने कहा, खून का कोई रंग नहीं होता और यह मनुष्य की ओर से दिया जाने वाले सबसे अनमोल उपहार है.
आयोजकों ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में करीब सात हजार लोगों ने रक्तदान किया.
रक्तदान शिविर का आयोजन राकांपा नेता अनिल भोसले ने किया था.

