पाकिस्तान पाल रहा है चरमपंथी समूहों को भारत के खिलाफ ''छद्म युद्ध...



पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ 'छद्म युद्ध" लड़ने के लिए चरमपंथी समूहों को पाल रहा है.

पाक सेना नयी दिल्ली को एक खतरे के तौर पर पेश कर फायदा उठा रही है.

ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अगले उपाध्यक्ष एडमिरल जेम्स ए वाइनेफील्ड ने सांसदों के सवाल के लिखित जवाब में कहा ''पाकिस्तान भारत को अपने लिए और अफगानिस्तान में उसके (भारत के) प्रभाव को अपने अस्तित्व के लिए खतरे के तौर पर देखता है.

वह मानता है कि इस खतरे से निपटने के लिए परमाणु हथियारों का विकास और छद्म युद्ध लड़ने के लिए चरमपंथी समूहों को पालना जरूरी है. उसने इसी दिशा में कदम भी उठाए."

उन्होंने कहा ''भारत को एक खतरे के तौर पर पेश कर पाकिस्तानी सेना को फायदा हो रहा है. सेना में कई लोग ऐसे हैं जो इन समूहों के चरमपंथी नजरिये के प्रति सहानुभूति रखते हैं. इसके अलावा इन समूहों को अफगानिस्तान में सोवियत संघ के अतिक्रमण के दौरान कड़ा संघर्ष करना पड़ा था. इसीलिए सेना इनके प्रति कुछ निष्ठा रखती है."

बहरहाल, अधिकारी ने कहा कि इन आतंकी समूहों का समर्थन कर और उनके खिलाफ कार्रवाई न करते हुए पाकिस्तानी सेना ने एक तरह से जहरीले सांप के बिल में हाथ डाल दिया है.

अपने पद के लिए स्वीकृति हासिल करने के दौरान वाइनेफेल्ड ने कांग्रेस के पैनल के समक्ष कहा ''मैं मानता हूं कि पाकिस्तान का, बरसों पहले कथित राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए छद्म समूहों का इस्तेमाल करने का खतरा मोल लेने संबंधी फैसला दुर्भाग्यपूर्ण था. इन समूहों में हक्कानी नेटवर्क भी शामिल है."

उन्होंने कहा ''पाकिस्तान एक बहुत.... बहुत ही कठिन सहयोगी है और यह हम सभी जानते हैं. हर बार हमारी राय पूरी दुनिया की राय से मेल नहीं खाती."

वाइनेफेल्ड ने कहा ''मेरे विचार से पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखने की जरूरत है ताकि उसे यह अहसास हो कि हक्कानी नेटवर्क उसके अपने देश के लिए ही खतरा है और उसके लिए तथा हमारे लिए भी न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि अफगानिस्तान में भी इस खतरे को खत्म करना महत्वपूर्ण है."

बहरहाल, उन्होंने कहा कि सेना और असैन्य नेतृत्व ने यह सबित किया है कि वह अपनी ही सरकार को निशाना बनाने वाले चरमपंथी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं.

Posted by रवि चौहान at 6:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh