पत्नि पर शक था तो कराया बेडशीट का टेस्ट

आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : दिल्ली पार्टनर कहीं बेवफाई तो नहीं कर रहा, बेडशीट इससे चुटकियों में पर्दा उठा सकती है। कैसे? चलिए आपको दुबई के राज कनोडिया का किस्सा बताते हैं।

दुबई के राज कनोडिया को अपनी पत्नी पर शक था। उन्हें लग रहा था कि उनकी पत्नी घर में न रहने पर उनसे बेवफाई करती है। राज ने एक दिन पत्नी के घर से जाने के बाद इस्तेमाल की गई बेडशीट और अपनी लार का नमूना कूरियर कर हैदराबाद की एक लैबरेटरी को भेज दिया।

एक हफ्ते के बाद राज़ को जो रिपोर्ट मिली, उसने उनके होश उड़ा दिए। राज के मुताबिक,'जैसा मुझे शक था बेडशीट पर मिला धब्बा वीर्य का था और उसका डीएनए मुझसे मैच नहीं करता था।' राज की तरह ही भारत में कई युवा अपने पार्टनर की वफादारी चेक करने के लिए इस तरह के टेस्ट करवा रहे हैं।

भारत में इस तरह के टेस्ट की डिमांड खूब बढ़ रही है। वन टच सॉल्यूसन ( OTS) लैबरेटरी में हर महीने इस तरह की दो या तीन रिक्वेस्ट आती हैं। इसमें से अधिकतर युवा और विवाहित लोग होते हैं।

डीएनए टेस्ट कंसल्टेंट रितु सोहने बताते हैं कि विदेश में यह टेस्ट काफी प्रचलित है, लेकिन अब भारत में भी यह पॉप्युलर होने लगा है।

लैब में कॉन्डम, सिगरेट, अंडरवेयर, वैक्सिंग स्ट्रिप, टंग क्लिनर, बेडशीट आदि भेजे जाते हैं। गुडगांव की इंडियन बायोसाइंस लैबरेटरी में भी हर महीने इस तरह की चार से पांच रिक्वेस्ट मिलती हैं। लगभग सभी का मकसद पार्टनर की वफा का पता लगाना होता है। कंपनी इसके लिए 27,920 रुपये चार्ज करती है।

Posted by रवि चौहान at 11:23 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh