दो शिव भक्तों की सांप के डंसने से मौत, स्वयं ही गले में डाला था
आध्यात्म 10:43 am
सांप ने दोनों युवक को डंस लिया जिससे उनकी मौत हो गई। गांव बधौली का बलजिंदर सिंह (24) अपने एक रिश्तेदार दलबीर सिंह के साथ पैदल कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। वापस लौटने के दौरान बलजिंदर सिंह ने एक सपेरे से सांप खरीद लिया और उसे गले में डाल लिया। जब ये थोड़ी दूर ही गए थे तो सांप ने बलजिंदर को डंस लिया।
साथ चल रहे दलबीर ने जब उस सांप को बलजिंदर के गले से निकालने की कोशिश की तो सांप ने उसे भी डस लिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव बधौली के सरपंच राजबीर ने बताया कि दोनों के शव रुड़की से लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

