मोदीनगर : रेलवे स्टेशन पर कर्नल की मौत


गाजियाबाद , आंखो देखी संवाददाता : भारतीय सेना की एजुकेशनल कोर के एक कर्नल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को जीआरपी चौकी के समीप पड़ा मिला।

पुलिस जांच में पता चला है कि क र्नल प्रदीप देहरादून के केशवपुरम के रहने वाले थे। वह मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में स्थित भारतीय सेना की एजुकेशनल कोर में तैनात थे। जांच अधिकारी शाह नजर ने बताया कि शनिवार को कर्नल प्रदीप यहां ऋषभ बिहार में रहने वाले अपने मौसेरे भाई से मिलने आए थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि यह काम जहरखुरानी गिरोह का भी हो सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh