बिहार मे संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार


किशनगंज/पटना, आंखो देखी न्यूज़ : मुंबई में हुए बम विस्फोटों के तार अब बिहार से भी जुड़ते नजर आ रहे है। इसी सिलसिले में बिहार के किशनगंज जिले से एक संदिग्ध आतंकवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से मोहम्मद रियाजुल सरकार और उसे पनाह देने वाले मेहताब आलम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को संदेह है कि रियाजुल आतंकवादी संगठन का सदस्य हो सकता है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया कि रियाजुल के पास से मराठी दस्तावेज तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है। उसके बार-बार बयान बदले जाने से पुलिस का शक और गहरा गया है। पिछले सात दिनों से वह यहां रह रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार वह मराठी, बंगला, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा बोलता है। वह लगातार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस और खुफिया विभाग का दल लगातार उससे पूछताछ कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व किशनगंज जिले से एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास नकली पासपोर्ट था। हैदराबाद पासपोर्ट कार्यालय द्वारा जारी पासपोर्ट में फोटो तबरेज का था जबकि यह मोहम्मद रहीमुद्दीन के नाम से जारी किया गया था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh