दिल्ली : छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही सस्पेंड


विवेक विहार, आंखो देखी संवाददाता : विवेक विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में कॉन्स्टेबल सतनाम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा इस पूरे घटनाक्रम की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद कुछ और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। इस मामले में एनबीटी ने सोमवार को प्रमुखता से खबर छापी थी।

ईस्ट दिल्ली के डीसीपी प्रभाकर के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8:30 बजे झिलमिल इलाके में एक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ के आरोप में पहले ही सतनाम सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सतनाम सिंह इन दिनों डीसीपी प्रभाकर की गाड़ी पर ड्राइवर था। डीसीपी ने बताया कि सोमवार को आरोपी सतनाम सिंह के सस्पेंशन ऑर्डर पर साइन कर दिए गए हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण में चाहे जांच अधिकारी (आईओ) हो या अन्य कोई, सभी की भूमिका की गहरी जांच होगी। इसके बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके हिसाब से एक्शन लिया जाएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh