फरीदाबाद : देवर ने किया भाभी के साथ बलात्कार


फरीदाबाद, आंखो देखी संवाददाता : एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका देवर उसे जान से मारने की धमकी देकर काफी समय तक उसके साथ रेप करता रहा। उसका पति इस दौरान काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। महिला का आरोप है उसका देवर उसके बेटे को भी जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

टाउन नंबर-3 में रहने वाली कल्पना (बदला हुआ नाम) ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अगस्त 2009 में अमित (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद कल्पना व उसके ससुराल वाले टाउन नंबर एक ब्लॉक-सी में किराए पर मकान लेकर रहने लगे। कल्पना का आरोप है कि शादी के बाद से उसका देवर सचिन उस पर गलत नियत रखता था। तीन महीने बाद पति के ड्यूटी चले जाने के बाद सचिन ने उसे घर में अकेला पाकर दबोच लिया और उससे रेप किया। महिला का कहना है कि देवर की यह करतूत उसने शर्म के कारण किसी को नहीं बताई। इसके बाद सचिन उसे धमकाकर हवस का शिकार बनाता रहा। एक साल बाद उन्होंने मकान बदल लिया। इस बीच उसके पति काम के सिलसिले में कोलकाता चले गए। इसके बाद सचिन ने फिर से कल्पना से रेप किया। आरोप है कि वह अक्सर उसके घर जाता और उसके एक साल के लड़के को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता। थाना कोतवाली इंचार्ज उदय राज सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh