पुराने दोस्तों को नहीं भूलते हाथी



आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : हाथी जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा चालाक होते हैं. वे अपने पुराने दोस्तों को नहीं भूलते और सोशल नेटवर्क में भी माहिर होते हैं.

पेनिसिल्वानिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि हाथी इंसानों के जैसे ही होते हैं.

उनमें से कुछ सामाजिक तौर पर सक्रिय होते हैं तो कुछ अपने करीबी दोस्तों के समूह में ही सीमित रहते हैं.

पिछले अध्ययनों में बताया गया कि हाथी आम तौर पर छोटे समूहों में रहते हैं जिसके केंद्र में मादा ओर उनके बच्चे होते हैं जबकि वयस्क हाथी स्वतंत्र रहते हैं.

हालांकि नये अध्ययन में पाया गया कि भले ही नर अलग रहते हों लेकिन मादा और उनके बच्चों के दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों का जटिल नेटवर्क होता है.

अनुसंधानकर्ता डॉ. शेर्मिन डी सिल्वा के हवाले से डेली मेल ने बताया है कि हाथी बड़ी दूरियों में भी आवाज देकर और सूंघ कर एक दूसरे का पता लगा लेते हैं.

Posted by रवि चौहान at 12:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh