अजमेर के लिए रवाना रब्बानी



पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार अजमेर के लिए रवाना हो गई हैं.

जहां वह सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करेंगी.इससे पहले दिल्ली से जयपुर पहुंचने के बाद खराब मौसम के कारण उन्हें काफी देर तक यहां इंतजार करना पड़ा था.

जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि खार यहां पाकिस्तानी वायुसेना के विमान से दोपहर 12.30 बजे ही पहुंच गई थीं.

वह हवाई अड्डे के अति विशिष्ट प्रतीक्षालय में हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रही थीं, जिससे उन्हें अजमेर जाना था.

लेकिन इसी बीच बारिश शुरू हो गई, जिसकी वजह उनकी उड़ान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मंजूरी नहीं मिल पाई. बाद में मौसम ठीक होने पर वह अजमेर रवाना हो गईं.

ख्वाजा की दरगाह पर हर साल हजारों श्रद्धालु जियारत के लिए आते हैं. दरगाह पर जियारत के बाद खार की योजना जयपुर जाने और फिर वहां से पाकिस्तान लौटने की है.

इससे पहले खार ने नई दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में भी नमाज अदा करने की इच्छा जताई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिल सकी.

Posted by रवि चौहान at 7:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh