लोकपाल विधेयक तैयार, मानसून सत्र में पेश होगा
राजनीति 11:07 am
भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल विधेयक एक अगस्त से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में पेश किए जाने के लिए तैयार है. लेकिन संसद में रखने से पहले अगले सप्ताह इसे मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.
संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने शुक्रवार को कहा, लोकपाल विधेयक तैयार है. यह अगले सप्ताह मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा.
इसके बाद इसे संसद में रखा जाएगा और फिर स्थाई समिति के पास भेज दिया जाएगा.
समिति की रिपोर्ट मिलने पर हमारी सरकार सभी राजनीतिक दलों के समर्थन से इसे पारित करवाने के लिए प्रतिबद्ध है.
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि पूरा देश और सरकार भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए तैयार है.
संसदीय समिति की स्वीकृति के बाद जैसे ही यह संसद से पारित होगा, हम भ्रष्टाचार का मिलकर मुकाबला करेंगे और इसे समाप्त करेंगे.

