भारत और पाकिस्तान के गृहमंत्री ने की एक विमान से यात्रा
राजनीति 11:05 am
सार्क मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिये एक ही विमान से यात्रा की लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे आपस में मिले या नहीं.
सार्क के गृहमंत्रियों की शनिवार को होने वाली चौथी बैठक में हिस्सा लेने के लिये दोनों ही मंत्री ड्रक एयर की दिल्ली से पारो जाने वाली उड़ान में सवार हुये. ऐसी अटकलें लग रही हैं कि क्या चिदंबरम और मलिक ने विमान में द्विपक्षीय चर्चा की या सिर्फ एक दूसरे से शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया.
अब तक दोनों नेताओं के बीच कोई भी मुलाकात निर्धारित नहीं हुई है लेकिन भारतीय अधिकारियों ने संकेत दिया है कि चिदंबरम, मलिक के साथ मिलकर विभिन्न मुद्दों पर भारत की चिंता को उठाने के इच्छुक नहीं थे. यदि दोनों नेता वास्तव में मिलते हैं तो यह उनकी पिछले साल इस्लामाबाद में सार्क मंत्रियों की तीसरी बैठक के दौरान आपसी मुलाकात के बाद दूसरी मुलाकात होगी.
दोनों नेता 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने, पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ढांचों के बने रहने और सीमा पर आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों के खिलाफ पाकिस्तानी प्रयासों में हो रही प्रगति पर चर्चा कर सकते हैं. भूटान जाने के दौरान नयी दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान मलिक ने भारतीय भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं दीं.

