ग्रेटर कैलाश पार्ट वन में एक मेड से रेप
11:03 am
घटना के समय युवती ने अपनी इज्जत बचाने के लिये खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था, लेकिन फिर भी वह वहशी से नहीं बच सकी. इस मामले में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त का नाम जगदीश (27) है.
उल्लेखनीय है कि रेप पीड़ित इस मेड को तीन महीने पहले ही काम पर रखा गया था. यह वारदात बुधवार रात की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूल रूप से बंगाल की रहने वाली पिंकी (काल्पनिक नाम) ग्रेटर कैलाश पार्ट वन स्थित एक घर में तीन माह से बतौर मेड काम कर रही है. वह घर के सर्वेंट क्वाटर में रहती है. यहां घर में पंजाब लुधियाना के रहने वाले आरोपी जगदीश को कुक के लिए रखा गया था. बुधवार रात पिंकी घर में काम कर रही थी तभी वहां आए जगदीश ने उसका हाथ पकड़ लिया. वह पिंकी के साथ बदतमीजी करने लगा तो पिंकी ने वहां से भाग कर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया.
इसके बाद आरोपी ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ पिंकी को अपनी हवस का शिकार बनाया. अपनी आबरू लुट जाने के बाद पिंकी किसी तरह उसके चुंगल से छुट कर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल आई औरशोर मचा दिया. शोर सुन कर मौके पर एकत्रित कुछ लोगों ने उसकी आपबीती सुनी और मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता की मेडिकल जांच करवाई.
जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि कर दी. इसके बाद पुलिस ने पीडि़त मेड की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ग्रेटर कैलाश थाने में केस दर्ज कर लिया. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया.

