टाटा मोटर्स ने दक्षिण अफ्रीका में संयंत्र चालू किया
विशेष 11:02 am
टाटा मोटर्स ने दक्षिण अफ्रीका के रोस्लिन में 11 करोड़ रैंड के निवेश से व्यावसायिक वाहनों का एक असेंबलिंग संयंत्र चालू किया. इस संयंत्र के जरिए कंपनी दक्षिण अफ्रीका के व्यावसायिक वाहन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करेगी.
इसकी घोषणा करते हुए कंपनी समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कार्ल पीटर फोस्टर ने एक बयान में कहा, 'अब कंपनी के पास इतने तरह के वाहन है कि वह चुनिंदा बाजारों में अपनी स्थिति सुदृढ करने की स्थिति में है. दक्षिण अफ्रीका का असेंबलिंग संयंत्र कंपनी की इसी रणनीति के तहत स्थापित किया गया है.’
यह संयंत्र करीब 18 माह में बनकर तैयार हुआ है और 34,500 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाया जाएगा.
इस संयंत्र का स्वामित्व टाटा अफ्रीका होल्डिंग प्रा लि. और टाटा मोटर्स की संयुक्त उद्यम कंपनी टाटा मोटर्स साउथ अफ्रीका ‘प्रोपराइटरी’ लि. के पास है.
बयान में कहा गया है कि इस संयंत्र में चार टस से 50 टन क्षमता वाले वाणिज्यिक वाहनों की असेंबली की जाएगी.
इस संयंत्र की क्षमता 3,650 वाहन सालाना होगी.
