बुजुर्ग दंपती की हत्या


मुंबई, आंखो देखी न्यूज़ : अंधेरी पूर्व में मरोल स्थित एक मकान में सोमवार की रात एक बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आने लगी तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस को मनीषा अपार्टमेंट के फ्लैट न. 101 से सड़ी-गली अवस्था में नुरुद्दीन भारमल (87) और उनकी पत्नी जुबेदा भारमल (83) की लाशें मिलीं। ये दोनों अपने 58 वर्षीय बेटे मोइज के साथ फ्लैट में रहते थे।

एसीपी विश्वास नागरे पाटील ने बताया, 'लाश की हालत देखकर लगता है कि हत्या तीन-चार दिन पहले गला घोंट कर की गई थी। हत्या के बाद से ही दंपती का बेटा मोइज गायब है, इसलिए हत्या का शक उस पर जा रहा है।' पुलिस के मुताबिक, हत्या चार दिन पहले हुई थी लेकिन फ्लैट के लैंडलाइन नंबर पर रविवार को एक फोन कॉल रिसीव हुई थी। पुलिस की मानें तो हत्या के बाद भी आरोपी मोइज दो दिन तक फ्लैट में मां-बाप की लाश के पास मौजूद था। फ्लैट में काम करने वाली बाई ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह इस फ्लैट में शुक्रवार को आई थी और उस दिन मोइज ने उससे कहा था कि वह चार दिन बाद फोन करके काम पर आए।

पुलिस ने बताया कि फ्लैट की तलाशी के दौरान उन्हें मोइज का लिखा हुआ एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है: 'मैं इस तरह की जिंदगी अब नहीं जीना चाहता। दूसरों के आश्रय पर कब तक मैं यूं घुट-घुट कर जीता रहूंगा।' बहरहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मोइज की तलाश शुरू कर दी है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:03 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh