गाजियाबाद : , चोरी का माल के साथ बदमाश गिरफ्तार
7:08 pm
मोदीनगर, सोमवार रात पुलिस ने गांव शेरपुर के जंगल से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के नाम चीनू, सोनू और कपिल बताए गए हैं। सीओ निरंकार सिंह ने बताया कि थाना निवाड़ी के एसओ ओमप्रकाश सिंह को जंगल में इन बदमाशों के होने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को मोटर साइकिल पर जाते समय दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने इस इलाके की कई वारदातों का खुलासा किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिलें, जेनरेटर की बैट्री, सेल्फ, लूट के दो एटीएम कार्ड और 42 सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। ये मोटर साइकिलें बदमाशों ने पिछले दिनों एमआईटी और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से चोरी की थीं। एटीएम और नगदी 4 जुलाई को एमआईटी के सामने राहगीरों से लूटे थे। पुलिस को बदमाशों के पास से एक कट्टा और दो चाकू भी मिले हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने उन लोगों के नाम भी बताए हैं, जो उनसे चोरी की मोटर साइकिलें खरीदते थे।

