क्रिकेट के गुर सीख हैं छोटे तेंदुलकर


लंदन, सचिन तेंदुलकर के साहबजादे अर्जुन तेंदुलकर भी इस समय क्रिकेट को काफी गंभीरता से ले रहे हैं और ज्यादातर अपने डैडी के साथ मैदान पर नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह इन दिनों लंदन में सचिन के साथ-साथ भारतीय टीम के दिग्गजों से भी रहेक्रिकेट के गुर सीख हैं।

बारह वर्षीय अर्जुन ने मंगलवार शाम के अभ्यास सत्र में लॉ‌र्ड्स में भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना को गेंदबाजी कराई। गेंदबाजी कराते वक्त अर्जुन आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे थे। यह सब तेंदुलकर की देखरेख में हो रहा था क्योंकि वह भी नेट सत्र के लिए वहां मौजूद थे। तेंदुलकर ने अपने पुत्र को नवी मुंबई की एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के लिए रखा है। इसके लिए तेंदुलकर ने अर्जुन और उनकी देखरेख करने वालों के लिए खासतौर पर अकादमी के करीब एक फ्लैट खरीदा क्योंकि अर्जुन के लिए रोज घर लौटना संभव नहीं था।

विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के दौरान भी अर्जुन मुंबई तथा अन्य स्थानों पर अपने पिता के साथ देखे जाते थे। इसके बाद तेंदुलकर अर्जुन को अपने साथ लंदन ले गए, जहां वह दिग्गजों की देखरेख में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। टांटन में समरसेट के साथ खेले गए अभ्यास मैच के बाद भारतीय टीम पहले टेस्ट के लिए लंदन लौटी, तब अर्जुन अपने पिता के साथ जुड़े। इस दौरान लॉ‌र्ड्स में अभ्यास करते हुए वह भारतीय टीम के नए कोच डंकन फ्लेचर से भी मिले।

भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की मीडिया ने फ्लेचर और 'नन्हे' तेंदुलकर की इस मुलाकात की तस्वीरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब देखने वाली बात यह है कि अर्जुन अपने पिता की तरह महान खिलाड़ी बनते हैं या फिर सुनील गावस्कर, रोजर बिन्नी, मदन लाल और एस श्रीकांत के पुत्रों की तरह औसत खिलाड़ी बन कर रह जाते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:30 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh