मुंबई : कॉन्डम लाने पर लगाई रोक


मुंबई।। मुंबई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज ने अगस्त में होने वाले अपने इंटर-कॉलेजिएट फेस्टिवल 'मल्हार' में कॉन्डम को बैन कर दिया है। कॉलेज मैनेजमेंट के इस फैसले से स्टूडेंट्स में गुस्सा है। नैतिकता के हिमायती इसे उचित ठहरा रहे हैं, तो स्टूडेंट्स इसे पाखंड बता रहे हैं।


सेंट जेवियर्स का तीन दिन तक चलने वाला 'मल्हार' फेस्टिवल बड़ा मशहूर है। इसमें हर साल हजारों स्टूडेंट्स शरीक होते है। इस बार भी करीब 20 हजार स्टूडेंट्स के जुटने की उम्मीद है। फेस्टिवल के लिए विभिन्न कॉलेजों को भेजे गए ब्रोशर्स में शराब, ड्रग, सिगरेट आदि के साथ इस बार कॉन्डम को भी फेस्टिवल में न लाने की सलाह दी गई है।

के.सी. कॉलेज की एक छात्रा ने इसे पाखंड करार देते हुए कहा, 'एक तरफ यूथ को सेफ सेक्स के लिए कॉन्डम के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है और दूसरी तरफ कॉन्डम को बैन किया जा रहा है। इतनी भीड़भाड़ में वैसे भी कोई खुले में सेक्स करने की हिम्मत नहीं करेगा। यह भारत है।'

उधर, आयोजकों ने कहा कि उन्होंने ऐसा सोच-समझकर किया है और उनके पास इसकी पर्याप्त वजह है। 'मल्हार' की चेयरपर्सन अंकिति बोस कहती हैं, 'फेस्टिवल में देशभर से स्टूडेंट्स आते हैं। कभी-कभी इंटरनैशनल स्टूडेंट्स भी आते हैं, जो कॉलेज के नैतिक मूल्यों से परिचित नहीं होते हैं। इसलिए हमने कॉन्डम को बैन किया है।' सेंट जेवियर के प्रिंसिपल ने भी इसे सही ठहराते हुए कहा कि यह फैसला सुरक्षा के नजरिए से लिया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:00 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh