'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' फोन हैकिंग मामले मे रेबेका ब्रुक्स गिरफ्तार

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के फोन हैकिंग मामले की जांच कर रही पुलिस ने 43 वर्षीया रेबेका ब्रुक्स को गिरफ्तार किया.

माना जा रहा है कि गिरफ्तार महिला समाचार पत्र की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मीडिया मुगल रूपर्ट मडरेक की करीबी हैं.

समाचार पत्र 'गार्जियन' की रिपोर्ट में कहा गया कि इस बारे में और विवरण शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा.

गौरतलब है कि फोन हैकिंग मामले में बढ़ते राजनीतिक दबावों के चलते ब्रुक्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ब्रुक्स पर अपराध पीड़ितों, हस्तियों और राजनीतिज्ञों का फोन हैक करने का आरोप है.

समाचार पत्र 'सन' और 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' की पूर्व सम्पादक ब्रुक्स ने कम्पनी कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक ई-मेल में घोषणा की है कि वह पद छोड़ रही हैं. यह ई-मेल 'द टाइम्स' और 'संडे टाइम्स' में भी प्रकाशित हुआ है.

समाचार पत्र 'इंडिपेंडेंट' के अनुसार, ब्रुक्स ‘43’ ने कहा है कि उन्होंने अतीत की समस्याओं से निपटने के 'न्यूज इंटरनेशनल' के प्रयासों की मजबूती के लिए इस्तीफा दिया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:23 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh