मुंबई : शादी से पहले सेक्स करना कोई बुराई नहीं : सोफिया
मनोरंजन, रोचक खबर 7:32 pm
मुंबई : पाकिस्तानी अभिनेत्री सोफिया ने कहा कि बॉलीवुड सेक्स और उससे जुड़ी बातों को ज्यादा महत्व देता है। सोफिया कहती हैं शुरुआत में तो मुझे अंग प्रदर्शन में शर्म आती थी लेकिन बाद में विचार आया कि बॉलीवुड में इसी तरह काम किया जा सकता है। सोफिया का यह भी मानना है कि बॉलीवुड में अंग प्रदर्शन से जल्द ही सफलता मिल जाती है। फिल्मों में अंग प्रदर्शन की बात के बाद सोफिया सेक्स पर भी खुलकर बात करती हैं और उनका कहना है कि अगर कोई युवती शादी से पहले सेक्स करना चाहती है तो इसमें आखिर बुराई ही क्या है। सोफिया का मानना है कि शादी के पहले सेक्स से वैवाहिक संबंध और भी मजबूत हो जाते हैं।
इसके साथ ही सोफिया ने अपने इतालियन ब्यॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ काफी खुश हैं और उनके बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध हैं जो अभी तक पूरी मजबूती से कायम भी हैं।
इसके साथ ही सोफिया भारतीय मर्दों को भी जमकर कोसती हैं और उनका कहना है कि भारतीय पुरुषों को तो यह भी पता नहीं कि डेटिंग पर गर्लफ्रेंड से किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। उनका कहना है कि ब्रिटेन और अन्य देशों में तो पुरुष, महिला को डिनर और ड्रिंक्स पर अपने साथ ही ले जाते हैं लेकिन भारतीय मर्दों के मन में सिर्फ एक ही बात रहती है और वह है सेक्स और सिर्फ सेक्स।

