मीडिया में गर्भवती ऐश्‍वर्या की तस्‍वीर खिंचवाने की होड़


मुंबई. ऐश्वर्या रॉय गर्भवती हैं और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया उनका गर्भ दिखाते हुए फोटो शूट करना चाहता है, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया है। इधर उनके पति अभिषेक बच्चन ने बताया है कि वे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। ऐश्वर्या के गर्भवती होने की खबर के बाद ऐश्वर्या के बंगले 'जलसा' के सामने पहले की तुलना में भीड़ काफी बढ़ गई है। हाल ही में रविवार को अनियंत्रित होती भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे ऐश्वर्या को काफी दुख हुआ और उन्होंने पुलिस को इसके लिए लताड़ लगाई। अब वे बधाई देने आने वाले समर्थकों से नियमित मुलाकात करेंगीं।
हालांकि इसके पहले कई ऐक्ट्रेस ने गर्भ दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित मैग्जिनों में छापा गया है। ऐश्वर्या रॉय से भी कई मैग्जिनों ने इसके लिए संपर्क किया है लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ इंकार कर दिया है।

एक्ट्रेस मलाइका अरोरा खान ने कभी भी अपना गर्भ नहीं छिपाया। तारा शर्मा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने गर्भवती होने के बाद फोटो खिंचवाए थे। कोनकना सेन शर्मा ने भी गर्भवती होने के बाद फोटो खिंचवाए। लेकिन ऐश्वर्या इसके खिलाफ बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या जानती हैं कि कई मैग्जिनें उनका गर्भ दिखाते हुए फोटो चाहती हैं, लेकिन वे फोटो शूट के लिए तैयार नहीं हैं।

ऐश आजकल बंगले पर ही रहती हैं औऱ बाहर नहीं निकल रही हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन मुंबई के नरीमन पॉइंट पर एक कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन वे अकेले ही थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:39 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh