फरीदाबाद : कोल्ड ड्रिंक में कॉकरोच


फरीदाबाद. जिला उपभोक्ता फोरम ने कोल्ड ड्रिंक की दो बोतलों में कॉकरोच के टुकड़े मिलने के मामले में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मैनेजर पर 20 हजार रुपए का हर्जाना किया है। यह मामला 14 अगस्त २क्क्६ से विचाराधीन था।

उपभोक्ता फोरम में 24 अप्रैल 2006 को तिगांव के होलीवाला मोहल्ले में रहने वाले सुरेश कृष्ण शर्मा ने दायर की थी। याचिका में बताया है कि उन्होंने बाजार से दो कोल्ड ड्रिंक की बोतलें खरीदी थीं। उन्होंने देखा कि इन सीलबंद बोतलों में कुछ पड़ा है। गौर से देखने पर पता चला कि इसमें कॉकरोच के छोटे-छोटे टुकड़ों के साथ कूड़ा-कर्कट भी मिला है।

उसने इस प्रोडक्ट के लिए जिम्मेदार कंपनी और उसके मैनेजर मैसर्स वरुण बेवरेज लिमिटेड जोधपुर राजस्थान को लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा। उनका कहना है कि दोनों की तरफ से लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता फोरम की शरण ली और याचिका दायर की।

उन्होंने फोरम में एक लाख रुपए मानसिक रूप से परेशान रहने के लिए और 11 हजार रुपए मुकदमेबाजी के खर्चे के लिए क्लेम दायर किया। फोरम ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में जिम्मेदार पार्टियों को पीड़ित को २क् हजार रुपए हर्जाने के रूप में देने के आदेश दिए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:53 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh