फरीदाबाद : सात माह से कुकर्म कर रहे थे चार छात्र
7:59 pm
फरीदाबाद. एनआईटी-3 नंबर स्थित जीवीएन स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र से कुकर्म का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। शर्मनाक करतूत में स्कूल के ही 12वीं कक्षा के चार छात्र शामिल हैं। इनमें से तीन आरोपी पीड़ित छात्र के साथ पिछले सात माह से कुकर्म कर रहे थे।
चौथा छात्र करतूत के बारे में किसी को न बताने की अक्सर धमकी देता था। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने चारों छात्रों के खिलाफ धारा 377 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्र के अनुसार, उसके साथ अधिकतर स्कूल व बाहर पार्क में कुकर्म किया जाता था।

