वाराणसी: सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
5:30 pm
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक तेज रफ्तार वैन सामने से आ रही इनोवा से टकराकर पलट गई जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा बक्शा थाना क्षेत्र में हुआ जब वाराणसी से लौट रहे लोगों की वैन सामने से आ रही इनोवा से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।
बक्शा थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 'हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ा। उन्होंने कहा कि चालक सहित सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सिंह के मुताबिक वैन सवार लोग जौनपुर के महाराजगंज कस्बे के रहने वाले थे और वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर एक परिजन की अंत्येष्टि कर वैन से वापस घर लौट रहे थे। इनोवा में सवार कोई कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

