आंखो देखी न्यूज़ ,तस्वीरे : "लिटिल तेंदुलकर" अर्जुन सीख रहे हैं क्रिकेट के.गुर
12:02 pm
गम्भीरता से ले रहे हैं। यही कारण है कि वह इन दिनों लंदन में अपने पिता के साथ
भारतीय टीम के दिग्गजों से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।
अर्जुन ने मंगलवार शाम के अभ्यास सत्र में लॉर्ड्स में भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना
को गेंदबाजी कराई। गेंदबाजी कराते वक्त अर्जुन आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे थे।
यह सब तेंदुलकर की देखरेख में हो रहा था क्योंकि वह भी नेट
सत्र के लिए वहां मौजूद थे।
तेंदुलकर ने अपने पुत्र को नवी मुम्बई की एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के लिए रखा है।
इसके लिए तेंदुलकर ने अर्जुन और उनकी देखरेख करने वालों के लिए खासतौर पर
अकादमी के करीब एक फ्लैट खरीदा क्योंकि अर्जुन के लिए
रोज घर लौटना सम्भव नहीं था।
विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के दौरान भी अर्जुन मुम्बई और
अन्य स्थानों पर अपने पिता के साथ देखे जाते थे।
इसके बाद तेंदुलकर अर्जुन को अपने साथ लंदन ले जाए, जहां वह दिग्गजों की देखरेख में
गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।
टांटन में समरसेट के साथ खेले गए अभ्यास मैच के बाद भारतीय टीम पहले टेस्ट के लिए
लंदन लौटी, तब अर्जुन अपने पिता के साथ जुड़े। इस दौरान लॉर्ड्स में अभ्यास
करते हुए वह भारतीय टीम के
नए कोच डंकन फ्लेचर से भी मिले।
भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की मीडिया ने फ्लेचर और 'नन्हे' तेंदुलकर की इस मुलाकात की
तस्वीरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।