पूर्णिमा की रात ज्यादा हिंसक हो जाते है जानवर



पूर्णिमा की रात सिर्फ शेर ही नहीं बल्कि कई और जानवर ज्यादा हिंसक हो जाते हैं.

यह संभव है कि बहुत लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन के जरिए इसे सही साबित किया है.

उनका दावा है कि पूर्णिमा की रात में इस बात की आशंका बढ़ जाती है कि शेर इंसानों को शिकार बनाएगा.

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक अध्ययन में पाया गया कि पूर्णिमा के दौरान सिर्फ शेर ही नहीं बल्कि कई और जानवर ज्यादा हिंसक हो जाते हैं.

यह अध्ययन 1988 से 2009 के बीच तंजानिया के ग्रामीण इलाकों में शेर के हमलों पर किया गया.

इसमें पाया गया कि ज्यादातर हमले पूर्णिमा की रात में किए गए.

Posted by रवि चौहान at 12:05 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh