नई दिल्ली : दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
6:55 pm
नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : मंगलवार को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण हुई इस वर्षा से यहां के लोगों को उच्च आद्रता और गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि बारिश दिन के लगभग एक बजे शुरू हुई जिससे पारा नीचे चला गया है। मंगलवार सुबह यहां का न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस चला गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यनूतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। सोमवार का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग कार्यालय के अधिकारियों ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले 48 घंटे के दौरान उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होगी।

