बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनियों का ब्यौरा हासिल करेगी सरकार


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : प्रवर्तन निदेशालय ने विभिन्न एजेंसियों से योगगुरु रामदेव से संबद्ध विभिन्न ट्रस्टों और कंपनियों से जुड़े दस्तावेज हासिल करने को कहा है। यह कवायद विदेशों में उनकी संपत्ति और निवेश की सघन जांच का हिस्सा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ईडी कंपनी मामलों के मंत्रालय और कंपनी रजिस्टार के माध्यम से रामदेव से जुड़ी कंपनियों की होल्डिंग और अन्य ब्यौरे की पुष्टि कर रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या रामदेव की ओर से किया गया निवेश और लेनदेन आरबीआई और अन्य नियामक निकायों के दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं या नहीं।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय रामदेव के स्काटलैंड स्थित द्वीप मामले की जांच कर रहा ह,ै जो उन्हें एक दंपति ने उपहार स्वरूप दिया था। यह दंपति उनके अनुयायियों में शामिल है। स्काटलैंड स्थित लिटिल कुमब्रे द्वीप विदेश में रामदेव के आधार स्थल और योगक्षेम केंद्र के रूप में काम कर रहा है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:52 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh