सीबीआई देगी कर्मचारियो की संपत्ति का ब्योरा


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : केंद्रीय सूचना आयोग ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं कि वह दिल्ली और मुंबई में पदस्थ अपने अधिकारियों की संपत्तियों के विवरण तथा कम से कम पिछले 10 वर्ष के उनकी आय के स्रोतों को सार्वजनिक करे। आयोग ने सीबीआई को यह भी निर्देश दिए कि जांच एजेंसी के निदेशक की नियुक्ति संबंधी फाइल नोटिंग का भी खुलासा किया जाए।

सीआईसी ने सीबीआई की इस दलील को खारिज कर दिया कि नौ जून से उसे उन संगठनों की सूची में डाल दिया गया है जिन्हें जानकारी का खुलासा करने से छूट दे दी गई है, लिहाजा इस तरह की सभी अपीलों को अब निरर्थक माना जाना चाहिए।

सूचना आयुक्त शैलेष गांधी ने कहा कि अधिसूचना को अतीत के परिप्रेक्ष्य में लागू नहीं किया गया है, लिहाजा सीबीआई को नौ जून से पहले दाखिल की गई सभी अर्जियों पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अधिसूचना नौ जून 2011 को जारी हुई थी और इस तरह की कोई बात नहीं कही गई थी कि यह अधिसूचना नौ जून से पहले की अवधि में भी प्रभावी होगी। यही नहीं, अधिसूचना के जरिए मौजूदा अधिकारों को प्रभावित करने का कोई इरादा होने के संकेत भी नहीं मिलते। लिहाजा, इसे भविष्य की अर्जियों के संबंध में माना जाना चाहिए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:36 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh