नई दिल्ली : वायग्रा से भी कारगर है मेथी
रोचक खबर, विशेष 2:09 pm
आँखों देखी न्यूज़ : भारतीय मसाले खाने का स्वाद ही नहीं, सेक्स पावर भी बढ़ाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के सेंटर फॉर इंटिग्रेटिव क्लिनिकल ऐंड मॉलिक्युलर मेडिसिन के रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में यह बात पाई है।
रिसर्चर्स ने पाया कि मेथी में सेक्स पावर बढ़ाने की कमाल की क्षमता होती है। मेथी का इस्तेमाल करने वाले पुरुषों की सेक्स ड्राइव 25 फीसदी ज्यादा रहती है। रिसर्च में 25 से 52 साल के 60 पुरुषों को छह हफ्ते तक दिन में दो बार मेथी का अर्क दिया गया। नतीजे शानदार रहे। उनकी कामेच्छा का स्तर तीन और छह हफ्ते में काफी बढ़ गई।
छह हफ्ते में उनका स्कोर औसतन 16.1 से 20.6 हो गया। यह 28 पर्सेंट ज्यादा था। जबकि गोलियों का इस्तेमाल करने वाल दूसरे ग्रुप का स्कोर बढ़ने के बजाय गिर गया। मेथी के बीज में सैपनियन तत्व होता है, जो सेक्स हार्मोन को बढ़ा देता है।

