दिल्ली : सूअर खा रहे है महिला का शव
2:04 pm
दिल्ली : साउथ दिल्ली के वसंत विहार थाने के पास रविवार दोपहर को एक महिला का शव नाले में पड़ा मिला। उसे सूअर खा रहे थे। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर के भी चार टुकड़े हुए थे। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, उसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है।
डीसीपी छाया शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर 2:15 बजे किसी ने फोन करके बताया कि यहां नाले में शव पड़ा है और उसे सूअर खा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। सूअरों को हटाकर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने शव की पहचान कराने और उसका पोस्टमॉर्टम कराने के लिए डेड बॉडी एम्स की मॉर्च्युरी में रखवा दी है। पुलिस ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि उस महिला की मौत करीब एक सप्ताह पहले हो चुकी थी।

