मेरठ : गांव में दौड़ी गर्दन कटी गाय


फलावदा , आँखों देखी संवाददाता : सनौता गांव में शनिवार रात गर्दन कटी व खून से लथपथ गाय गांव की गलियों में दौड़ती रही। गौकशों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और मार दिया।

थाना क्षेत्र के कई गांवों में गौकशी का धंधा खुलेआम चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि शनिवार रात गांव सनौता में गौकशों के चंगुल से छूटी गाय जान बचाने के लिए दौड़ पड़ी। करीब रात दो बजे जब गर्दन कटी गाय रास्तों में दौड़ी तो लोगों को बदमाश आने का आभास हुआ। कुछ ग्रामीण घर से बाहर आ गए। इसके बावजूद बेखौफ गौकशों ने गाय को पकड़ उसका वध कर ही डाला। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी प्रकार महलका, नंगला हरेरू, किशन, कड़ली आदि गांवों में जमकर गौकशी की जा रही है। इस नाजायज धंधे से जुड़े लोग कस्बे व आसपास के गांवों में सस्ते दामों पर गौमांस का बेच रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि गौकशी से संबंधित सूचना पुलिस को दी जाती है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले दिनों टांडी गांव के जंगल से पकड़े गए बैल पुलिस ने मुक्त कराए। लेकिन आरोपियों को वसूली कर छोड़ दिया। बैल होमगार्ड के घर बंधवा दिए थे। इसी प्रकार नंगला हरेरू से सटीक सूचना एसपी देहात को दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई के बजाय लीपापोती कर लौट गई। मुखबिर ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को सूचना देने वाले का नाम भी बताकर लौट आई थी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:50 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh