मुंबई : मृतक के परिजनों को पांच लाख मुआवजा


मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विस्फोट में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को देश की आर्थिक राजधानी में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के बाद शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ यहां की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें कल के धमाकों के बारे में जानकारी दी जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को विस्फोटों के बाद की स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने प्रत्येक चीज के बारे में विस्तार से जाना। उन्हें जांच के बारे में भी जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।

चव्हाण ने कल रात केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम के साथ यहां विस्फोट स्थलों का दौरा किया और जांचकर्ताओं से बात की।

इस बीच पुलिस सूत्रों ने कहा कि संभावित आतंकी हमले के बारे में खुफिया खबरें थीं, लेकिन वे विशिष्ट प्रकृति की नहीं थीं। मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाकों में कल हुए धमाकों में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 141 अन्य घायल हुए हैं।

इस हमले ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों की याद दिला दी है जिनमें 166 लोग मारे गए थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:31 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh