प्रधानमंत्री न की राष्ट्रपति से मुलाकात
राजनीति 4:38 pm
नई दिल्ली, आँखों देखी न्यूज़ : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल किए जाने की खबरों के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के बीच लगभग 45 मिनट की मुलाकात के दौरान संसद के आगामी मानसून सत्र और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
संपादकों के समूह से बातचीत के दौरान अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल किए जाने की बात कहे जाने के दो दिन बाद सिंह ने राष्ट्रपति से भेंट की है। राष्ट्रपति शनिवार को हैदराबाद जा रही हैं। वह आठ जुलाई को लौटेंगी। इसके बाद ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं।

