मुम्बई : बढ़त के साथ बाजार बंद


मुम्बई।। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.18 अंकों की तेजी के साथ 18,618.20 पर और निफ्टी 14.35 अंकों की तेजी के साथ 5,599.80 पर बंद हुए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.33 अंकों की गिरावट के साथ 18,563.69 पर और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,569.00 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 26.28 अंकों की तेजी के साथ 7,014.58 पर और स्मॉलकैप 14.67 अंकों की तेजी के साथ 8,356.39 पर बंद हुए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:36 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh