कम कर सकता है सुनने की शक्ति सिगरेट का धुआं



सिगरेट पीने वाले संभाल जाएं. सिगरेट का धुआं किशोरों में सुनने की शक्ति कम कर देता है.

एक नए शोध से यह पता चला है.
सिगरेट के धुएं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत असर को लेकर आपको पहले से ही जानकारी होगी लेकिन अब एक नए अध्ययन के मुताबिक सिगरेट के धुएं की जद में आए किशोरों में सुनने को खतरा अन्य लोगों के मुकाबले दोगुना होता है.

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में 12 से 19 साल के 1500 किशोरों को शामिल किया गया.

अध्ययन में पाया गया कि जो किशोर परोक्ष धूम्रपान का सामना करते हैं उनमें श्रवण शक्ति के हास होने का खतरा ज्यादा होता है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सिगरेट का धुआं शरीर के उन हिस्सों में खून की आपूर्ति को प्रभावित करते हैं जिससे व्यक्ति के लिए भाषा समझ पाना मुश्किल हो जाता है. इसका असर शैक्षणिक जीवन पर भी पड़ता है.

अध्ययन करने वाले दल के अगुवा डॉ. माइकल विट्जमैन ने कहा, यह ऐसी हानि है जो उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती जाती है.

--

Posted by रवि चौहान at 7:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh